फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   dcm reflex driver dies in fog

घने कोहरे में डीसीएम पलटा, चालक की मौत

Wed, 22 Jan 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
dcm reflex driver dies in fog
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहाव गांव में बुधवार की देर रात घना कोहरा छाने से फोरलेन बाईपास मार्ग पर भूसी लदा डीसीएम अनियंत्रित हो पलट गया। हादसे में चालक की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी निवासी चालक महेंद्र बिंद (50) मंगलवार की रात जंगीपुर से भूसी लादकर घने कोहरे के बीच फतेहउल्लाहपुर स्थित सुखबीर एग्रो के लिए चला। इस बीच धुंध के कारण फोरलेन बाईपास पर मुहाव गांव के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और मिनी ट्रक (डीसीएम) सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। चालक उसी वाहन में दब गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से चालक के शव को वाहन से निकाला। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। इस बीच परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और बिलख रहे लोगों का ढांढस बंधाने में जुट गए। परिवार के पुरुष सदस्य लोगों के साथ कोतवाली के लिए घर से रवाना हो गए। घटना से गांववासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। इस संबंध में सदर कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्रा ने बताया कि कोहरा की वजह से यह दुर्घटना हुई है। लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed