फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Daylight robbery of 2.5 lakh rupees from customer service center

गाजीपुर: दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र से ढाई लाख की लूट, लुटेरों ने महिलाकर्मी का गला दबाकर तमंचे से किया आतंकित 

Tue, 01 Mar 2022 12:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 01 Mar 2022 12:20 AM IST
सार

वारदात को अंजाम देने के बाद वे तमंचा लहराते शादियाबाद की ओर फरार हो गए। लूट की जानकारी होते ही संचालक केंद्र पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Daylight robbery of 2.5 lakh rupees from customer service center
नंदगंज में ग्राहक सेवा केंद्र में लूटपाट की घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में नंदगंज थाना क्षेत्र के शादियाबाद मोड़ के पास सोमवार की दोपहर एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर तैनात महिला कर्मचारी का गला दबाने के बाद तमंचे से आतंकित कर ढाई लाख रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद पहुंची पुलिस सीसी टीवी कैमरे की फुुटेज खंगालने के साथ लुटेरों को चिह्नित करने में जुट गई।
विज्ञापन


नाकेबंदी कर जांच की गई। शादियाबाद थाना क्षेत्र के बरहट गांव निवासी आदित्य वर्मा नंदगंज बाजार स्थित शादियाबाद मोड़ के पास यूनियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। यहां जमा और निकासी के लिए एक महिला कर्मचारी तैनात है। सोमवार सुबह से ही सर्वर डाउन होने से कुछ काम नहीं हो रहा था। केंद्र संचालक दोपहर बाद तीन बजे किसी काम से बाजार गए थे।
विज्ञापन


तभी एक बाइक पर तीन लोग वहां पहुंचे और महिलाकर्मी से पैसा निकालने की बात करने लगे। महिलाकर्मी ने सर्वर डाउन होने की बात कही तो वे काउंटर में घुस गए। महिला कर्मचारी कुछ समझ पाती कि एक ने उसकी गर्दन दबा दी और दूसरे ने तमंचा तान दिया। तीसरे ने काउंटर में रखे ढाई लाख रुपये समेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद वे तमंचा लहराते शादियाबाद की ओर फरार हो गए। लूट की जानकारी होते ही संचालक केंद्र पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला कर्मी से पूछताछ की। सीसी कैमरे और सामने एक दुकान में लगे कैमरे की फुटेज को खंगाला। पुलिस ने दो लुटेरों को चिह्नित करने का दावा किया है।

बाइक नंबर से उसके स्वामी का पता लगाया जा रहा है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लुटेरों को चिह्नित करने के साथ विभिन्न मार्गों पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई थी। लुटेरों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed