{"_id":"6a4ff4994594fd77c508e0ab","slug":"daughter-dies-mother-critically-injured-after-being-struck-by-lightning-during-paddy-transplantation-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-155702-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: धान की रोपाई के दौरान बिजली गिरने से बेटी की मौत, मां गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: धान की रोपाई के दौरान बिजली गिरने से बेटी की मौत, मां गंभीर
विज्ञापन
धनराजी देवी। स्रोत- स्वयं
मरदह (गाजीपुर)। धान की रोपाई के दौरान बृहस्पतिवार को मौसम ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। थाना क्षेत्र के महिपालपुर गांव में खेत में काम कर रही मां-बेटी बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में 15 वर्षीय बेटी अंजली की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
महिपालपुर निवासी दीपक चौहान ने बताया कि उसकी पत्नी राजकुमारी देवी (45) और पुत्री अंजली (15) बृहस्पतिवार की शाम घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित निजी खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान शाम करीब 6:50 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं।
ग्रामीण की मददद से दोनों को तत्काल उपचार के लिए मऊ जिला अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान रात करीब 8:30 बजे अंजली ने दम तोड़ दिया, जबकि राजकुमारी देवी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिली है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।