{"_id":"6aa99e94db1d0eeadf0fb97d","slug":"data-on-changes-brought-about-by-development-works-should-be-prepared-ravindra-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-160262-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों से आए बदलाव का तैयार हो डेटा : रविंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों से आए बदलाव का तैयार हो डेटा : रविंद्र
विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में मौजूद राज्यमंत्री (स्वत
गाजीपुर। सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक होगा। इसकी तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को बैठक हुई। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन रविंद्र जायसवाल ने निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की नई सूची तैयार की जाए। साथ ही जनपद में बीते 9 वर्षों में हुए विकास कार्यों एवं योजनाओं से आए सकारात्मक बदलावों का विवरण, फोटो, वीडियो एवं सफलता की कहानियों का डेटा तैयार किया जाए, ताकि अभियान के दौरान इन्हें प्रभावी ढंग से जनसामान्य तक पहुंचाया जा सके।
उन्होंने अभियान की कार्ययोजना में विकास कार्यों एवं लाभार्थियों के पहले और बाद के बदलाव को भी प्रदर्शित करने पर विशेष जोर दिया। वहीं बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से मंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत की गई। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों, नीतिगत सुधारों तथा विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ा है। अभियान के तहत 13 प्रमुख कार्यक्रमों के साथ विभिन्न विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि सभी संबंधित अधिकारियों के माध्यम से अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम की पूर्व तैयारी, विभागवार कार्ययोजना, जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, जिलाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश राय, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय आदि मौजूद रहे।
13 कार्यक्रमों का होगा आयोजन
गाजीपुर। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने बताया कि अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘वडनगर-सेवाराणसी यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार’, ‘रंगोली राष्ट्र’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘जनसेवा महाकुंभ’ जैसे 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
‘आशीर्वाद का दीया’ का आयोजन कल : डीएम
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत शाम 7 बजे दीप प्रज्वलन होगा। साथ ही ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों को उपकरण, उद्यम विभाग द्वारा लाभार्थियों को टूल किट वितरित किए जाएंगे। वहीं ‘सेवा मेरा योगदान’ के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, नदी-घाटों की सफाई, पौधरोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहयोग, कॅरिअर काउंसलिंग, नशामुक्ति, मतदाता जागरूकता सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। ‘सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार’ के तहत विकासखंड, विधानसभा स्तर पर बहुउद्देशीय सेवा शिविर लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन, पात्रता सत्यापन एवं यथासंभव मौके पर ही स्वीकृति की प्रक्रिया सुनिश्चित किए जाएगा।
सफलता की कहानियों को लाया जाएगा सामने : डीएम
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि यह अभियान केवल आयोजन तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा योजनाओं के वास्तविक लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत से लेकर नगरीय क्षेत्र तक प्रत्येक स्तर पर प्रभावी समन्वय के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा प्रतिदिन की प्रगति को निर्धारित माध्यम पर दर्ज किया जाएगा।
सोशल मीडिया से किया जाएगा प्रचार
गाजीपुर। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायतों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों एवं नगरीय क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों, महिला स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी, एनएसएस एवं माई भारत वॉलंटियर्स की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान की गतिविधियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक प्रचार-प्रसार दिए जाने पर भी जोर दिया जाएगा।
चकाचक नजर आएंगे सरकारी भवन
गाजीपुर। बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद के सभी संभ्रांत नागरिकों, स्वयंसेवी सहित अन्य के साथ समन्वय करते हुए आशीर्वाद का दिया के तहत अपने घरों में उस दिन दिया जलाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यक्रम के पूर्व सभी सरकारी भवनों एवं स्मारकों, गो आश्रय स्थलों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर साफ़-सफाई की जाए। इसके साथ ही अनाथालय, वृद्धा आश्रम आदि जगहों पर भी अपनी सेवा अवश्य प्रदान करें। इसके साथ ही प्रमुख परियोजनाओं, स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए जाएं, मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रतियोगिताओं में बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाए। अखंड ज्योति निकाली जाए।