फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Damaged portion of Patkania-Rampur approach road will be repaired

पटकनिया-रामपुर एप्रोच मार्ग के छतिग्रस्त हिस्से का होगा मरम्मत

Sun, 22 Aug 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Damaged portion of Patkania-Rampur approach road will be repaired
गाजीपुर में क्षतिग्रस्त पटकनिया-रामपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए पीडब्लूडी की टीम ने रविवार को क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क के कटान को मिट्टी और बालू की बोरियों से भरा जाएगा। इसके बाद गिट्टी डालकर पिच का कार्य होगा।
विज्ञापन

पीडब्लूडी विभाग के सहायक अभियंता जयनारायण प्रसाद ने बताया कि रविवार को विभाग की टीम निरीक्षण किया। सुरक्षा को देखते हुए विभाग की ओर से सड़क क्षतिग्रस्त होने का बोर्ड लगा दिया गया है। अगले हफ्ते से सड़क की मरम्मत का कार्य भी शुरू हो जाएगा। बरसात बाद सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा करा दिया जाएगा। वहीं, अठहठा-नसीरपुर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत को लेकर बताया कि बरसात बाद पुलिया का नये सिरे से निर्माण कराया जाएगा। क्योंकि पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। उसकी मरम्मत कर छोड़ना ठीक नहीं है। बाढ़ से रेवतीपुर ब्लॉक के कई मार्ग क्षतिग्रस्त हो गये हैं जिससे 12 गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया था। पटकनिया-रामुपर और अठहठा-नसीरपुर एप्रोच मार्ग को ज्यादा को ज्यादा नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed