फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cyclists who set out from Punjab to fight against drug abuse reached Ghazipur

Ghazipur News: नशा के खिलाफ पंजाब से निकले साइकिल यात्री पहुंचे गाजीपुर

Tue, 12 Aug 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cyclists who set out from Punjab to fight against drug abuse reached Ghazipur
खानपुर। लुधियाना से साइकिल लेकर देशभर की यात्रा पर निकले चार युवा दोस्त सोमवार को सिधौना से गाजीपुर जनपद में प्रवेश किए। युवा नशामुक्ति का संदेश लेकर तीन अप्रैल को लुधियाना से निकले थे। हरपाल सिंह, संदीप सिंह के साथ नीतीश चोपड़ा और बिट्टू की टीम ने पंजाब से लेकर जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख, हिमाचल प्रदेश होते हुए मध्यप्रदेश से उत्तरप्रदेश में प्रवेश कर गए। आगे की यात्रा बिहार, पश्चिमी बंगाल से होते हुए उड़ीसा,तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल तक जाएंगे। संदीप सिंह ने बताया कि देश भर साइकिल से घूमकर जगह जगह स्कूलों में बच्चों को नशा के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। बिट्टू ने बताया कि हर प्रदेश खूबसूरत है, सबकी अपनी बोली-भाषा और संस्कृति है। हमें किसी प्रकार का प्रादेशिक भेदभाव नही करना चाहिए। युवा पीढ़ी शरीर को नशा में न झोकें यही अपील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed