फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cyber cell extracted 3 lakhs from the pocket of criminals

Ghazipur News: अपराधियों के जेब से साइबर सेल ने 3 लाख निकलवाए

Sun, 01 Jan 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Cyber cell extracted 3 lakhs from the pocket of criminals
साइबर अपराध के पीड़ित छह लोगों का साइबर सेल की टीम ने तीन लाख 17 हजार 693 रुपये वापस कराया। रविवार को एसपी ओमवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान साइबर सेल को मिली कामयाबी के बारे में बताया।
विज्ञापन

साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी के कुशल निर्देशन में प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई के लिए टीम लगी हुई थी। साइबर सेल प्रभारी वैभव मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने संबंधित कंपनी/मर्चेंट को त्वरित रुप से मेल और पत्राचार कर एवं दूरभाष पर संपर्क कर अवैध ट्रांजेक्शन रोकने एवं ट्रांजेक्शन की जानकारी प्रदान करने संबंधी प्रक्रिया पूर्ण की एवं आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इसके फलस्वरुप छह ऑफलाइन/आनलाइन आवेदक के प्राप्त प्रार्थाना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 317693 रुपये खातेे में वापस कराए गए। गया। मेहनत की क पुन: प्राप्त होने पर आवेदकों द्वारा साइबर कार्यालय उपस्थित होकर समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि साइबर ठगों द्वारा लोगों को फोन और ई-मेल करके किसी को लाटरी लगने का मैसेज, किसी को फोन करके उसका बैंक अकाउंट हैक होने और कार्ड बंद होने का डर दिखाकर जानकारी कर लेते हैं। किसी को एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाकर ठगी का शिकार बना लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed