फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Customers are not visible, the market felt 'Bhadra'

नहीं दिख रहे ग्राहक, बाजार को लगा ‘भद्रा’

Wed, 03 Aug 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Customers are not visible, the market felt 'Bhadra'
भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार 11 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजार में राखियों की दुकानें सज चुकी हैं। बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखी खरीदनी शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण के दो साल के बाद बाजार सज गए हैं। हालांकि अभी बाजार खाली-खाली नजर आ रहा है। इसको लेकर दुकानदार एकदम मायूस नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन बाजार हो जाने की वजह से हम लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। पहले बाजार में एक महीना पहले से ही दुकानों पर काफी भीड़ नजर आने लगता था। लेकिन इस बार त्योहर में चंद दिन बचे है, लेकिन ग्राहक पूरे बाजार में कहीं नहीं दिख रहे हैं। वहीं इस बार दुकानदार बाजार में बच्चों व बड़ों के लिए तरह-तरह की राखियां लाए हैं। शहर के महुआबाग, लाल दरवाजा, मिश्र बाजार में इन दिनों राखियों की दुकानें सजी दिखाई दे रही हैं। दुकानों पर स्टाइलिश राखियां हैं। बच्चों को लुभाने के लिए उनके कार्टून चरित्र और दूसरे सुपर हीरो की राखियों की बाजार में कई वैरायटी नजर आ रहीं हैं।
विज्ञापन

दुकानों में इस बार सबसे ज्यादा राखियां दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद ,वाराणसी ,मुंबई में निर्मित स्टोन, जरकन व मेटल की राखी, के साथ रुद्राक्ष, रेशमी धागा, मोर, ब्रेसलेट, बाजार में छाई हैं । बच्चों के लिए छोटा भीम, बाल हनुमान, लुंबा भी भरी है। बाजार में दस रुपये से लेकर 450 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार राखी की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी हुई है। दुकानदारों की मानें तो कोरोना संक्रमण और महंगाई के कारण राखियां की खरीदारी कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल राखियों की डिजाइन में अंतर आ जाता है। इसके धार्मिक महत्व को देखते हुए रुद्राक्ष, मोरपंख, शंख , स्वास्तिक और कलश वाली राखियों की कई वैरायटी दुकानों पर उपलब्ध कराई गई हैं।
आदित्य।
बच्चों को लुभाने वाले टेडी और कार्टून वाली राखियों की विशाल रेंज रखी गई है। लेकिन इस बार महंगाई के कारण राखियां की खरीदारी कम हो रही है। मोनू
राखी के लिए दुकान पूरी तरह से सज गए है लेकिन बाजार में ग्राहक नहीं दिख रहे है । आनलाइन शॉपिंग होने के चलते ग्राहक बाजार में कम दिख रहे हैं।
रिषि
कोरोना काल के बाद इस बार उम्मीद थी कि इस बार दुकानदारी अच्छी होगी ,लेकिन बाजार एकदम सुस्त नजर आ रहा है। दुकान पर इस बार दिल्ली, कोलकाता से राखियां लाए हैं।

योगेंद्र
बारह को मनाया जाएगा रक्षाबंधन
मुहम्मदाबाद। रक्षाबंधन किस तिथि को मनाया जाएगा इसको लेकर उहापोह है। आचार्य पंडित अभिषेक तिवारी ने कहा कि रक्षाबंधन इस वर्ष 12 अगस्त को ही मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रावणी तथा रक्षाबंधन भद्रा में नहीं किया जा सकता। इसलिए भद्रा रहित पूर्णिमा में दिन-रात किसी भी समय रक्षाबंधन किया जा सकता है। काशी विश्वनाथ तथा महावीर पंचाग के अनुसार इस वर्ष 11 अगस्त बृहस्पतिवार को सुबह 09:35 बजे से पूर्णिमा तिथि आरंभ हो जाएगी, जो 12 अगस्त शुक्रवार को सुबह 07:16 बजे तक रहेगी। भद्रा 11 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के साथ ही सुबह 09:35 बजे से प्रारंभ होकर रात 08:25 बजे तक रहेगी। इस प्रकार भद्रा से रहित पूर्णिमा 11 अगस्त को रात 08:25 बजे से लेकर 12 अगस्त को सुबह 07:16 बजे के बीच रक्षाबंधन का शुभ मुहुर्त बन रहा है। इसलिए इस समय में ही रक्षाबंधन मनाना उचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed