फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   current

विद्युत करेंट से मजदूर की मौत, मातम

Wed, 10 Jul 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
current
खानपुर। थाना क्षेत्र के बभनौली का रहने वाला गुडडू राम (30) की करंट लगने से बुधवार को मौत हो गई थी। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रतिदिन की तरह सुबह रोजी-रोटी की तलाश में सैदपुर कोतवाली से मात्र 500 मीटर दूर एक मकान में गांव के ही एक ठेकेदार के माध्यम से गड्ढे की खुदाई कर रहा था। इसी बीच फावड़ा तेज करने के लिए कैलेंडर मशीन पर लगाया। उससे फावड़े को तेज कर रहा था। तभी मशीन में करंट उतर जाने से उसकी मौत हो गई। ठेकेदार उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सैदपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। ठेकेदार ने गुडडू को करेंट लगने की जानकारी उनके पिता रजिंदर राम को दी। इसके बाद पूरा परिवार रोते- बिलखते सैदपुर कोतवाली पहुंचा। घटना की जानकारी होने के बाद मृतक के पिता रजिंदर राम ने कोतवाल सैदपुर को तहरीर दी और मृतक अपने पीछे माता-पिता समेत एक तीन साल और एक दो साल का पुत्र छोड़ दिया है। कोतवाली पहुंचे मृतक की मां का रोते-रोते बुरा हाल था। उधर मौत की जानकारी होते हैं सैकड़ों लोग कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed