{"_id":"5d24d1378ebc3e6cf72219c7","slug":"current-ghazipur-news-vns471866991","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट लगने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट लगने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-18 निवासी एक वृद्ध की मंगलवार की सुबह पंखा चलाने के लिए बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। उसी समय वह करेंट की जद में आ गए और उनकी मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया।
जमानिया कालेज मार्ग पर स्थित वार्ड नंबर-18 निवासी श्रीनिवास गुप्ता (65) रोज की तरह मंगलवार की सुबह भी गंगा स्नान करने के बाद घर पहुंचे। इसके बाद उन्हें अपनी जूता की दुकान खोलने जाना था। कुछ देर बैठने के बाद दुकान से पीछे स्थित मकान में आए। इसके काफी देर बाद भी जब वह दुकान पर नहीं पहुंचे तो दुकान पर मौजूद उनके छोटे भाई की पत्नी सबिता एवं उसकी पुत्रियां घर में पहुंची। कमरे में पहुंची तो देखा कि श्रीनिवास पंखा से चिपके हुए थे। यह देख उन्हें समझने में देर नहीं लगा कि उन्हें करेंट लगा है। वह चीख-पुकार करने लगी। उन्होंने घटना की जानकारी पोड़ियों को दी। वहां पहुंचे लोगों ने पंखे का लाइन बंद किया, लेकिन तब तक श्रीनिवास की मौत हो चुकी थी। लोगों ने वाराणसी गए मृतक के छोटे भाई अशोक के साथ बाहर रहकर काम करने वाले मृतक के पुत्रों को घटना की जानकारी दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिलखने लगे। पास-पड़ोस के लोग उन्हें सांत्वना देने में जुटे रहे। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ऐसी किसी घटना की न तो किसी ने जानकारी दी है और न ही कोई तहरीर दिया। यदि सूचना या तहरीर मिली तो छानबीन शुरू की जाएगी।