फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cultural

‘बोले सो निहाल’ से गूंज उठा गुुरुद्वारा

Tue, 19 Jan 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
cultural
मुहम्मदाबाद गुरुद्वारा में गुरुगोविंद सिंह प्रकाशोत्सव पर आयोजित कविदरबार कार्यक्रम में भाग ल - फोटो : GHAZIPUR
मुहम्मदाबाद। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार सजा और लोगों ने अरदास की। इस दौरन रागी जत्थे के सबद कीर्तन से संगत निहाल हुई। ‘बोले सो निहाल’ से गुुरुद्वारा गूंजता रहा। बाद में लोगों ने गुरु का लंगर भी छका। वहीं, खालसा पंथ के इतिहास पर क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

खालसा पंथ के संस्थापक गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सिख समुदाय की ओर से मंगलवार की सुबह गुरुद्वारा से अंतिम प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें सबद-कीर्तन करते हुए महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने नगर भ्रमण किया। पुन: गुरुद्वारा पहुंचने पर अरदास हुई और रागी जत्थे ने सबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। बाद में गुरु के लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद भी ग्रहण किया। उधर, सोमवार की रात में गुरुद्वारा परिसर में सबद-कीर्तन एवं कवि दरबार का आयोजन हुआ। इस दौरान गुरु के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया गया। सिख एवं खालसा पंथ के इतिहास पर एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 18 वर्ष तक के अचिंत, अंशवीर सिंह, गुरजोत कौर, करनप्रीत कौर उर्फ इशिका, मनमीत कौर, लक्षमीत कौर, सुखमन सिंह, प्रभलीन कौर, चीतलीन कौर आदि बच्चों ने हिस्सा लिया। सफल बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में जसविंदर सिंह, जगजीत सिंह, नरजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, हरजीत सिंह, चरनजीत सिंह, नवजोत सिंह, गुरुचरन सिंह, सरजोत सिंह, अमरजीत सिंह, रजिंदर कौर, देवेंद्र कौर, मनिंदर कौर, सतनाम कौर, राजा, सिमर, रौनक आदि उपस्थित थे। संचालन दशमेश सेवा समिति के अध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह एवं क्विज का संचालन सरनजोत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed