फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Crowds of devotees filled the ghats and Shiva temples, and the chant of 'Om Namah Shivaya' resonated all around.

घाट से लेकर शिवमंदिरों में रही श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजा ओम नम: शिवाय का मंत्र

Tue, 11 Aug 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees filled the ghats and Shiva temples, and the chant of 'Om Namah Shivaya' resonated all around.
जमानिया नगर के बलुआ घाट पर कावंडियों को प्रसाद वितरण करते मां गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के स
गाजीपुर। महादेव के पूजन को लेकर जिले में सावन के पहले सोमवार का रिकॉर्ड दूसरे सोमवार को टूट गया। पहले सोमवार को जनपद में 1.54 लाख शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर पर मत्था टेका था। जिला प्रशासन के मुताबिक, दूसरे सोमवार को 3.59 लाख श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। इसके साथ ही उन्होंने विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान शिवालयों में ओम नम: शिवाय का मंत्र गूंजा।
विज्ञापन

दोनों सोमवार को मिलाकर अब तक 5.13 लाख श्रद्धालु भगवान शंकर का दर्शन-पूजन कर चुके हैं। जनपद के प्रमुख शिवधाम में रविवार की मध्य रात्रि से जलाभिषेक का दौर शुरू हो गया था, जो सोमवार को शाम तक चला। वहीं शहर समेत ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में सोमवार की भोर से लेकर दोपहर तक श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक महाहर धाम में एक लाख, बुढ़वा महादेव (गहमर) में 27 हजार, चौमुखनाथ धाम में 24 हजार, बिछुड़ननाथ महादेव मंदिर में 25 हजार, मनभद्र बाबा मंदिर में 23 हजार और नागेश्वर धाम में 21 हजार श्रद्धालु जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं देवकली शिव मंदिर में 12 हजार, बाबा महेश्वरनाथ मंदिर में नौ हजार, बुढ़वा महादेव (सैदपुर) और वीरपुर स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में पांच-पांच हजार, सोमेश्वर महादेव में पांच हजार, झारखंडेय महादेव में दो हजार तथा गोराबाजार के बड़ा महादेवा मंदिर में एक हजार श्रद्धालुओं ने भगवान भोले को जल अर्पित किया। देवकली : बाबा चौमुखनाथ धाम ध्रुवार्जुन, झारखंडेय महादेव देवचंदपुर, तराव धाम के अलावा क्षेत्र के सभी शिवमंदिरों में शिवभक्त दर्शन-पूजन किए।

गहमर : गांव स्थित बुढ़वा महादेव, शिव मंदिर देवकली में सबसे अधिक भीड़ रही। इसके साथ ही करहिया स्थित संख्या पोखरा शिव मंदिर, पचौरी स्थित शिव मंदिर, खुदरा पथरा शिव मंदिर, मनिहर वन स्थित मनभद्र बाबा महादेव मंदिर, कामाख्या धाम शिव मंदिर में लोगों ने दर्शन-पूजन किया। सिधागरघाट : क्षेत्र के पाली, सुरवत, अवराकोल, मुहम्मदपुर, टंडवा, सिधागर, बेरुकही शिव मंदिर में लोगों ने मत्था टेका। सेवराई : सायर, रायसेनपुर, भतौरा, मनिया, हथौरी, पचौरी, खुदरा पथरा और शेरपुर गदाईपुर शिव मंदिर में भक्तों ने दूध व जल से अभिषेक किया। सुहवल : गांव समेत आसपास के गांवों के शिव मंदिरों में लोगों ने दर्शन-पूजन किया। मुहम्मदाबाद : बैजलपुर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर, तिवारी टोला स्थित नर्वदेश्वर महादेव, अग्रवाल टोली के बुढ़िया माई शिव मंदिर, शेर गांव के झारखंडे महादेव, जकरौली के मारकंडेय महादेव में लोगों ने पूजा-पाठ किया। भांवरकोल : क्षेत्र के भदौरा के बाबा महेश्वरनाथ मंदिर, वीरपुर के द्वारिकाधीश मंदिर में शिवभक्तों की सबसे अधिक भीड़ रही। सैदपुर : बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर पर आस्था का सैलाब दिखा। करीमुद्दीनपुर : बुढ़वा महादेव असावर, नागेश्वर नाथ महादेव ऊंचाडीह, झारखंडे महादेव करीमुद्दीनपुर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed