फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Crossing Boom Snapped by Trailer's Impact Long Traffic Jam Ensues

Ghazipur News: ट्रेलर के धक्के से क्राॅसिंग का बूम टूटा, लगा रहा लंबा जाम

Sat, 23 May 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Crossing Boom Snapped by Trailer's Impact Long Traffic Jam Ensues
जमानिया। स्थानीय स्टेशन बाईपास स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 88/ए पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा बच गया। ट्रेलर चालक की लापरवाही से रेलवे फाटक का बूम टूट गया, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। आरपीएफ प्रभारी गणेश सिंह राणा ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद किया जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रेलर चालक ने नियमों की अनदेखी करते हुए ट्रैक पार करने का प्रयास किया। तेज रफ्तार ट्रेलर नीचे गिर रहे रेलवे बूम से टकरा गया, जिससे बूम क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। प्रत्यक्षदर्शी रमेश, हरवंश और श्याम जी ने बताया कि गेटमैन ट्रेन आने की सूचना पर फाटक बंद कर रहा था, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेजी से आगे बढ़ा दिया। घटना के बाद रेलवे ट्रैक और बाईपास मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। आरपीएफ प्रभारी गणेश सिंह राणा ने बताया कि क्षतिग्रस्त बूम को करीब 12 बजे तक ठीक करा दिया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। उन्होंने बताया कि ट्रेलर को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा और चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed