{"_id":"5803d2934f1c1b4a2c290993","slug":"crop-insurance-in-the-third-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बीमा कराने में जिले को तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बीमा कराने में जिले को तीसरा स्थान
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में शनिवार को हुई तेज बारिश से गिरी धान की फसल।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर जिले के किसानों में काफी उत्साह दिख रहा है। सितंबर 2016 तक के आंकड़ों के मुताबिक योजना के तहत फसलों का बीमा कराने में जिले का प्रदेश भर में तीसरा स्थान है। इसका लाभ लेने के लिए अभी भी जनपद के किसान तेजी से पंजीकरण करा रहे हैं। इस योजना से किसानों को जोड़ने के लिए कृषि विभाग को शासन की ओर से 2 लाख 8 हजार का लक्ष्य मिला था। इस लक्ष्य की पूर्ति विभाग को मार्च 2017 तक करनी थी लेकिन सितंबर माह तक दो लाख 12 हजार किसान ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण कराने में प्रदेश में मऊ को प्रथम, फिरोजाबाद को द्वितीय और गाजीपुर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी इस योजना से किसानों को जोड़ने के लिए प्रत्येक माह कृषि विभाग की रिर्पोट पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। वहीं कृषि विभाग भी अधिक से अधिक संख्या में किसानों का पंजीकरण कराने की कोशिश में जुटे हुए हैं। किसान भी शासन की योजनाओं का लाभ पाने के लिए तत्परता दिखा रहे हैं। इस बीमा योजना के तहत किसानों को काफी सहूलियत भी मिल रही है।
इस संबंध में कृषि अधिकारी एके प्रजापति ने बताया कि विभाग की ओर से लगातार किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।