फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   croop

पानी छोड़ने से पचास बीघा फसल जलमग्न

Mon, 18 Jan 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
croop
सादात। शारदा सहायक नहर में एक सप्ताह बाद दूसरी बार पानी छोड़ा गया। नहर में पानी का दबाव पड़ते ही पानी ओवर फ्लो होने लगा है। नहर से जुड़े माइनर की खुदाई न होने तथा कई जगह माइनर मिट्टी से पटने के कारण उसमें पानी का बहाव न होना नहर जाम का मुख्य कारण बताया जा रहा है। ऐसे में किसानों ने एक सप्ताह पहले भी विभागीय अधिकारियों से इसकी साफ-सफाई करने की मांग की गई थी। शारदा सहायक नहर से आतमपुर छपरा गांव के पास निकले माइनर में पानी छोड़े जाने से दिलावरपुर और शिकारपुर के दर्जनों किसानों की लगभग 50 बीघा में लगी आलू, चना, जौ, सरसों, लहसुन की फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो गई है। गांव के अवकाश प्राप्त कानूनगो लालता प्रसाद यादव ने बताया कि आतमपुर छपरा से दिलावरपुर उदंती नदी तक माइनर गई है। ठेकेदार द्वारा आतमपुर छपरा से शिकारपुर तक माइनर की खुदाई और सफाई करा दी गई। उसके आगे नदी तक इसकी खुदाई नहीं कराई गई। शिकारपुर से दिलावरपुर नदी तक माइनर पूरी तरह पट चुका है। माइनर में एक सप्ताह पूर्व पानी छोड़ा गया था। गांव के किसान स्वामी यादव, गोरखनाथ यादव, हवलदार यादव, पूर्व ग्राम प्रधान विरेंद्र यादव ने जिला प्रशासन से माइनर की सफाई और खुदाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed