फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Uncle stabs nephew

भूमि विवाद में चाचा ने भतीजे को चाकू मारा

Fri, 15 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Uncle stabs nephew
knife
 कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव में बुधवार की रात भूमि विवाद को लेकर चाचा ने अपने भतीजे और भाभी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मामले में घायल के पिता ने नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

सेमरा निवासी सुरेंद्र नाथ तिवारी गुजरात में नौकरी करते हैं। बुधवार को उनके पुत्र दीपक तिवारी (24) वर्ष की सगाई थी। लड़की पक्ष के लोग दिन में पहुंचे और सगाई की सभी रश्में पूरी करने के बाद शाम करीब पांच बजे हंसी-खुशी वहां से विदा हुए। रात करीब नौ बजे जमीन एवं मकान के बंटवारे को लेकर दीपक के चाचा विजेंद्र तिवारी उर्फ बब्लू ने उसके कंधे एवं सीने पर चाकू से वार कर दिया। यह देख दीपक की मां पार्वती तिवारी (55) बीच-बचाव करने लगी। इस पर बब्बू ने उस पर भी ताबड़तोड़ कई वार कर दिया, जिससे मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

परिवार के आनन-फानन में दोनों प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मुहम्मदाबाद लाए, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में घायल के पिता सुरेन्द्र तिवारी ने अपने छोटे भाई विजेन्द्र तिवारी एवं शिवेन्द्र तिवारी  के खिलाफ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। सुरेन्द्र तिवारी ने गुरूवार को पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर अपने दोनों भाइयों से जान-माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। तिवारी का कहना है कि बाहर रहने के कारण उनके दोनों भाई उनकी पैतृक जमीन हड़पना चाहते है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर रात में ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed