फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Truck-Tempo loggerheads, two killed

ट्रक-टेंपो भिड़े, दो की मौत

Fri, 20 Feb 2015 11:03 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 20 Feb 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Truck-Tempo loggerheads, two killed

थाना क्षेत्र के हैदरगंज के पास शुक्रवार की देर शाम करीब छह बजे सवारियों से भरे टेपों और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला को वाराणसी रेफर किया गया है जबकि अन्य का मऊ जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद गुस्साए क्षेत्रीय ग्रामीणों ने गाजीपुर-मऊ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त कराने के लिए ग्रामीणों को मनाने में जुटी थी।

विज्ञापन



मरदह से सवारियों को लेकर एक टेंपो मऊ जा रहा था। हैदरगंज के पास पहुंचने पर शाम करीब 6 बजे मऊ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। तेज टक्कर से टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक सहित आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में लोगों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने किसी तरह सभी घायलों को उपचार के लिए मऊ अस्पताल भेजा। मऊ में उपचार के दौरान घायल टेंपो चालक मोनू प्रजापति (20) की मौत हो गई।
विज्ञापन


 वह मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के  डुमरांव का रहने वाला था। हादसे में घायल सुमन, गुड़िया, अखिलेश निवासी कासिमाबाद, बांकी पत्नी धर्मदेव राजभर, अमरावती चौरा कासिमाबाद तथा पंची निवासी इंदौर मरदह सहित एक अन्य इलाज के लिए भर्ती किया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सुमन और गुडिया को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिवारीजन वाराणसी ले जाने की तैयारी में थे उससे पहले सुमन (30) पत्नी मुलायम यादव निवासी बरही, मरदह ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर हादसे के बाद गुस्साए क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मुआवजे और घायलों के बेहतर उपचार की मांग को लेकर घटनास्थल पर गाजीपुर-मऊ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जाम कर रहे लोगों को समझाने में जुट गए। रात साढ़े सात बजे तक जाम समाप्त नहीं हो सका था।


 जाम की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे आवागमन कर रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर करंडा थाना क्षेत्र की दीनापुर के पास जीप से धक्का लगने के कारण वीरबहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वह जमुआंव गांव का रहने वाला बताया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed