व्यापारी से लूट का प्रयास, मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के पटखौली मुहल्ले के बजरंग कालोनी रहने वाले मुकेश वर्मा की दूकान स्टेशन रोड पर स्थित सब्जी मंडी में है। शनिवार की शाम करीब 6 बजे दूकान बंद करने के बाद मुकेश वर्मा अपने भाई रवींद्र वर्मा के साथ बाइक से घर पटखौली जा रहे थे। बाइक मुकेश चला रहे थे जबकि रवींद्र पीछे बैठे थे। आभूषणों से भरा बैग बाइक की हैंडिल में लटका रखा था। दोनों पुलिस चौकी से पचास मीटर की दूरी पर पहुंचे थे कि तभी सामने से मोटरसाइकल पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने टक्कर मार दी जिससे मुकेश और रविंद्र गिर गए।
दोनों के गिरने के बाद तीनों बदमाशों ने बाइक की हैंडिल से लटक रहे बैग को छीनने का प्रयास किया। यह देख सराफा व्यापारी अपने भाई के साथ विरोध किया। आभूषणों से भरा बैग छीन पाने में असफल बदमाशों में एक ने तमंचा निकालकर मुकेश को गोली मार दी। गोली मुकेश के पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आस पास के लोग घरों से निकले तब तक तीनों बदमाश भाग निकले।
लोगों ने घायल मुकेश को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश को ऐम्बुलेंस से वाराणसी रेफर कर दिया गया।