फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Traders try to loot

व्यापारी से लूट का प्रयास, मारी गोली

Sun, 20 Mar 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/ Updated Sun, 20 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Traders try to loot
व्यापारी से लूट का प्रयास
नगर के स्टेशन रोड पर शनिवार की शाम आभूषणों से भरा बैग लूटने में असफल बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर सराफा व्यापारी मुकेश वर्मा (26) को घायल कर दिया। पुलिस चौकी से महज पचास मीटर की दूरी पर इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां से एंबुलेंस से उसे वाराणसी भेजा गया। व्यापारी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
नगर के पटखौली मुहल्ले के बजरंग कालोनी रहने वाले मुकेश वर्मा की दूकान स्टेशन रोड पर स्थित सब्जी मंडी में है। शनिवार की शाम करीब 6 बजे दूकान बंद करने के बाद मुकेश वर्मा अपने भाई रवींद्र वर्मा के साथ बाइक से घर पटखौली जा रहे थे। बाइक मुकेश चला रहे थे जबकि रवींद्र पीछे बैठे थे। आभूषणों से भरा बैग बाइक की हैंडिल में लटका रखा था। दोनों पुलिस चौकी से पचास मीटर की दूरी पर पहुंचे थे कि तभी सामने से  मोटरसाइकल पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने टक्कर मार दी जिससे मुकेश और रविंद्र गिर गए।

विज्ञापन

 

 

दोनों के गिरने के बाद तीनों बदमाशों ने बाइक की हैंडिल से लटक रहे बैग को छीनने का प्रयास किया। यह देख सराफा व्यापारी अपने भाई के साथ विरोध किया। आभूषणों से भरा बैग छीन पाने में असफल बदमाशों में एक ने  तमंचा निकालकर मुकेश को गोली मार दी। गोली मुकेश के पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आस पास के लोग घरों से  निकले तब तक तीनों बदमाश भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 लोगों ने घायल मुकेश  को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश को ऐम्बुलेंस से वाराणसी रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed