{"_id":"301ef56db27b82470bfb402777ad4835","slug":"tractor-trolley-turnaround-in-the-ditch-killing-two-female-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलटी, दो महिला मजदूरों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलटी, दो महिला मजदूरों की मौत
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 09 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के जोगा पुलिया के पास सोमवार की सुबह मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क के किनारे खाईं में पलट गया। इस हादसे में जहां दो महिला मजदूरों की मौत हो गई, वहीं करीब 15 गंभीर रूप से घायल हो गईं। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने पर जाम समाप्त हुआ। घंटों चले जाम की वजह से मार्ग पर आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर गांव की दलित और बथोर दलित बस्ती से सोमवार क ी सुबह करीब 40 से 45 महिला मजदूर ट्रैक्टर ट्राली से करइल में सवितापुर गांव में मटर की तोड़ाई करने के लिए जा रहीं थीं। इसी दौरान जोगा पुलिया के पास सुबह करीब साढ़े 9 बजे बोलेरो के बगल से निकलने से तेज रफ्तार में जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे करीब तीस फीट गहरे खाई में पलट गया।
विज्ञापन
महिला मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े और आनन-फानन में घायलों को निकला। ट्राली के नीचे दबने से करीमुददीनपुर दलित बस्ती निवासी जगदीश राम की पत्नी यशोदा देवी (65) और महेंद्र राम की पत्नी मीना देवी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने करीमुद्दीनपुर गांव के सामने मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग पर सुबह साढ़े 10 बजे शव रखकर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी होते ही सीओ मुहम्मदाबाद, एसओ करीमुद्दीनपुर, तहसीलदार मुहम्मदाबाद उमेशचंद्र निगम मौके पर पहुंच गए। जाम कर रहे लोगों का कहना था कि तत्काल उन्हें सहायता राशि उपलब्ध कराए जाए। इस पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि बाद में सहायता राशि उपलब्ध कराया जाएगा। बावजूद इसके ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। तहसीलदार द्वारा यह आश्वासन दिए जाने पर कि शाम या सुबह तक 30-30 हजार रुपये का चेक मृतकों को मिल जाएगा और घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था की जाएगी, इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और दोपहर 12 बजे जाम समाप्त किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।