{"_id":"10609a1fd7e5c6b2248355af78defee3","slug":"tractor-trolley-boy-killed-by-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बालक की मौत
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर गुरुवार की दोपहर ट्रैक्टर
विज्ञापन
ट्राली से टक्कर से एक बालक की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने ट्रैक्टर
सहित चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस चालक को कोतवाली ले आई।
रेलवे स्टेशन मुहल्ला निवासी मो. इस्लाम राईन का पुत्र आजाद राईन (6) गुरुवार की दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान जमानिया कसबा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल आजाद को लोग चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उधर हादसे के बाद आसपास के लोगों ने चालक को ट्रैक्टर सहित पकड़ लिया और तत्काल पुलिस को हादसे की जानकारी दी। उधर परिवार के लोग जैसे ही आजाद का शव लेकर लौटे तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव उन्हें सौंप दिया।
इसके बाद ट्रैक्टर सहित चालक को कोतवाली लाई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी एएन सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में मृत बच्चे के परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। अगर तहरीर मिली तो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।