फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Theft lock to break the bank a million coins

बैंक का ताला तोड़ एक लाख के सिक्के चोरी

Sat, 19 Nov 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 19 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Theft lock to break the bank a million coins
बैंक का टूटा ताला दिखाता गार्ड - फोटो : gazipur
शहर कोतवाली क्षेत्र के गोरा बाजार स्थित पीजी कालेज के पास स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार की रात अज्ञात चोर बैंक के मुख्य गेट सहित स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर एक लाख का सिक्का उठा ले गए। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही पुलिस और बैंक कर्मियों में हड़कंप  मच गया।
विज्ञापन


घटना के बाद आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी।  


 पुलिस कप्तान के आवास और पुलिस लाइन के बीच स्थित एसबीआई बैंक की शाखा का ताला काटकर चोर रात में बैंक में प्रवेश कर गए। चोरों ने स्ट्रांगरूम के बाहर बने कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे एक लाख रुपये का सिक्का बटोर लिया। चोरी का राज उजागर न हो इसके लिए चोरों ने बैंक में पहुंचते ही सबसे पहले सीसी कैमरे का तार निकाल दिया।
विज्ञापन


बैंक परिसर में लगे एटीएम की सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड को भी चोरी की जानकरी तब हुई, जब ब्रांच के बगल में रहने वाले एक मकान मालिक ने उसे बताया। गार्ड ने इसकी सूचना सुबह बैंक के मैनेजर और पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बैंक अधिकारी और पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस और बैंक मैनेजर माखनलाल जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलने पर वह सुबह बैंक पहुंचे। देखा कि बैंक के प्रवेश द्वार पर लगा ताला टूटा हुआ है।  स्ट्रांग रूम के बाहर स्थित कमरे में रखा एक लाख से ज्यादा मूल्य के सिक्के गायब हैं।



उन्होंने बताया कि ब्रांच छोटा होने के चलते यहां गार्ड की तैनाती नहीं है। एटीएम में तैनात गार्ड की सूचना मिलने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।  एटीएम में तैनात गार्ड ने बताया कि बैंक का मेन गेट रात  में बंद कर दिया जाता है। बैंक के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने ताला टूटने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed