फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The worker's body was found in a paddy field tower

धान के खेत में मिला टावर कर्मी का शव

Wed, 28 Sep 2016 12:02 AM IST
ghazipur
ghazipur Updated Wed, 28 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
The worker's body was found in a paddy field tower
शव मिलने के बाद छानबीन करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : gazipur
सादात थाना क्षेत्र के मंगारी गांव के पास मंगलवार की सुबह एक निजी मोबाइल कंपनी के टावर पर तैनात सुरक्षा गार्ड का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने धान के खेत में पड़े शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले  के अखंडनगर थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव निवासी धर्मेंद्र  विश्वकर्मा (40) मंगारी गांव स्थित एक निजी मोबाइल कंपनी के टावर पर सुरक्षा  गार्ड के पद पर तैनात था। मंगलवार की सुबह सात बजे जब लोगों के मोबाइल नेटवर्क काम करना बंद  कर दिया, तो लोग परेशान हो गए। लोगों के मन में यह बात आई कि शायद टावर बंद है। इस  पर कुछ लोगों ने उचौरी गांव स्थित टावर के सुरक्षा गार्ड सत्येंद्र वर्मा को इसकी  जानकारी दी। सत्येंद्र मंगारी टावर पर पहुंचा तो देखा कि टावर के कंट्रोल रूम में  ताला बंद था। उसने इसकी जानकारी टावर के अधिकारियों देने के बाद ताला तोड़ा  तो देखा कि टावर बंद था, उसमें टावर को चालू किया। दोपहर में गांव के बाहर एक विद्यालय के पास बच्चों ने खेलते समय धान के खेत में एक युवक का शव देखा। लोगों ने  देखा कि जिस मकान में किराए पर सुरक्षा गार्ड धर्मेंद्र विश्वकर्मा रहता था, उसी  मकान के पीछे वह मृत पड़ा था। यह सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूचना  मिलते ही सीओ प्रभात कुमार और थानाध्यक्ष सम्पूर्णानंद राय पुलिस कर्मियों के साथ  मौके पर पहुंच गए। लोगों से  धर्मेंद्र के संबंध में जानकारी लेने के बाद घटना की सूचना उसके परिवार वालों को  दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं  है। इससे तरह-तरह की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed