फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The student was missing from the school

मऊ के एक स्कूल से गुम हुआ छात्र

Fri, 15 Jul 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
The student was missing from the school
गांव जैननगर खेड़ा से सोमवार की सुबह लापता हुए छह वर्षीय बालक का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा। - फोटो : अमर उजाला
हैदरगंज के गौतम यादव के दो बच्चे मऊ के फातिमा स्कूल पढ़ते हैं। गुरुवार की सुबह दोनों स्कूल के वाहन से विद्यालय गए थे। मगर उनमें से एक कृष्णा घर नहीं लौटा। वह स्कूल से ही गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका है। परिवार वालों ने मऊ के थाना सरायलखंसी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरी घटना स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाली है। इससे इलाके के अभिभावक चिंतित हो उठे हैं।
विज्ञापन



क्षेत्र के हैदरगंज गांव निवासी गौतम  यादव का पुत्र कृष्णा यादव (14) कक्षा छह और उसका छोटा भाई सत्यम (8) कक्षा तीन में फातिमा स्कूल मऊ में पढ़ते हैं। गुरुवार की सुबह दोनों स्कूल की जीप से विद्यालय गए थे। शाम को छुट्टी होने के बाद जब कृष्णा बच्चों की भीड़ में नजर नहीं आया तो जीप चालक और कृष्णा का छोटा भाई सत्यम परेशान हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। चालक ने इसकी जानकारी विद्यालय प्रशासन को दी तो पता चला कि कृष्णा कक्षा में आया ही नहीं था। चालक ने इसकी खबर कृष्णा के परिवार वालों को दी। जानकारी होते ही परिजन स्कूल पहुंचे। छोटे भाई सत्यम से जानकारी लेने के बाद परिजनों ने आसपास कृष्णा की तलाश की। कहीं पता न चलने पर देर रात पुलिस चौकी मटेंहूं में  सूचना दी और सरायलखंसी थाने में किशोर के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन




 पूछताछ में कृष्णा के छोटे भाई सत्यम ने पुलिस को बताया कि स्कूल पहुंचने के बाद कृष्णा ने उसे स्कूल भेज दिया और खुद पेंसिल खरीदने चला गया था। छुट्टी हुआ तो वह स्कूल में नहीं मिला। मटेंहूं चौकी प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया कि मामला तो पड़ोसी जनपद मऊ का है मगर स्थानीय पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed