{"_id":"ad075df90183946a491cb49fc4387071","slug":"students-missing-blood-splatter-shirt-was-lying-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र लापता, खून के छींटे पड़ी शर्ट मिली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र लापता, खून के छींटे पड़ी शर्ट मिली
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 28 Dec 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जलालाबाद कुटिया के पास एलएलबी के लापता छात्र की फटी शर्ट मिली है जिसपर खून के छींटे पड़े हुए थे। पुलिस नेे शर्ट को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में छात्र के पिता ने तीन नामजद युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
जलालाबाद दलित बस्ती निवासी सुदामा राम का पुत्र रंजीत कुमार उर्फ लखंदर (25) लखनऊ में एलएलबी का छात्र है। वह छुट्टी पर घर आया है। घरवालों के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब छह बजे किसी का फोन आने के बाद वह घर से बाजार के लिए निकला। जब देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोग परेशान हो गए।
उन्होंने आसपास उसकी तलाश करने के साथ ही नाते-रिश्तेदारियों में उसके बारे में पूछा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर लोगों ने सोचा कि शायद वह किसी परिचित के घर पर रुक गया होगा और सुबह घर आ जाएगा। जब शनिवार की सुबह भी रंजीत घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता और भी बढ़ गई।
विज्ञापन
पिता सुदामा ने थाने पहुंचकर गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसके बाद परिवार के लोग दोपहर में उसकी तलाश में घर से निकले गए। परिवारीजन जब जलालाबाद कुटिया (पुराना टीला) के पास पहुंचे तो वहां रंजीत का फोटो लगा यूनियन बैंक का फार्म मिला।
इसी के कुछ दूरी पर उसका फटा हुआ शर्ट पड़ा था जिस पर खून के छींटे पड़े थे। इसकी जानकारी मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शर्ट को कब्जे में लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ग्यासुद्दीन खां ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।