फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Son shot, father wounded

पुत्र की गोली से पूर्व प्रधान घायल

Tue, 19 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 19 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Son shot, father wounded
फाय‌र‌िंग

विज्ञापन
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में सोमवार की दोपहर भूमि विवाद में पुत्र की तरफ से चलाई गई गोली उसके पिता पूर्व प्रधान को लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मऊ ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में विपक्षी ने पूर्व प्रधान के पुत्र के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।


महुआरी गांव में पूर्व ग्राम प्रधान अजय सिंह (50) और अशोक सिंह के बीच भूमि का विवाद चल रहा है। आज दोपहर में अजय के भाई आनंद का तिलक था। तिलक के लिए पूर्व प्रधान रास्ते को बराबर करा रहे थे। उसी बीच अशोक सिंह वहां पहुंचे और रास्ता बनाने से मना करने लगे। इसी बीच दोनों पक्षों में नोकझोंक के दौरान एक पक्ष की तरफ से गोली चला दी गई।
विज्ञापन

गोली अशोक को न लगकर पूर्व प्रधान अजय सिंह को लग गई।

इस संबंध में दूसरे पक्ष के अशोक सिंह ने थाना में तहरीर दी है। तहरीर में उसने लिखा है कि पूर्व प्रधान अजय और उससे भूमि का विवाद चल रहा है। आज रास्ता बनाने से रोकने पर अजय के पुत्र अनुराग ने पिस्टल से उसके ऊपर गोली चला दी। गोली उसको न लगकर उसके बगल में खड़े अनुराग के पिता अजय सिंह को लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको आनन-फानन में में उपचार के लिए मऊ ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि अनुराग की तरफ से चलाई गई गोली उसके पिता को लग गई। तहरीर मिली है और मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed