फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Slit his mother's throat for property

संपत्ति के लिए मां की गला रेतकर हत्या

Tue, 06 Sep 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 06 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के देवैथा गांव सोमवार की देर शाम खेत में घास काटने गई महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतका के पति ने अपने बड़े बेटे के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस की माने तो पुत्र ने संपत्ति की लालच में वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन



दवैथा निवासी चंद्रमा यादव की पत्नी बतासी देवी (65) रोज की तरह सोमवार को सायंकाल खेत में घास काटने गई थी। चंद्रमा यादव के दो पुत्र हैं। मृतका बतासी देवी और उनके पति अपने छोटे बेटे के साथ  रहते थे। जबकि बड़ा पुत्र परिवार के साथ अलग रहता है। कुछ साल पहले पंचायत में पुश्तैनी संपत्ति के तीन हिस्से लगे थे। लेकिन इस पंचायत को बड़ा बेटा मानने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन




इतना ही नहीं वह मां-पिता के हिस्से पर भी कब्जा किए हुए था। इसे लेकर अक्सर परिवार में विवाद होता था। सोमवार को भी बतासी देवी जब घास काटने खेत में गई तो उसका बड़ा बेटा भी थोड़ी देर बाद खेत         में पहुंच गया और घास काटने लगा। आशंका जताई जा रही है वहीं पर मां और बेटे में किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



विवाद           के दौरान ही बतासी की हत्या कर दी गई।


उधर बड़े भाई राम सहाय के खेत में जाने की पुष्टि छोटे बेटे शिवसहाय ने  की है। शिवसहाय का यह भी कहना है कि मां का काटा एक बोझ घास वह पहली बार घर लेकर आ गया था और दोबारा जब खेत में पहुंचा तो वह मृत पड़ी हुई थी। उसका गला कटा हुआ था।  जमीन पर काफी खून पसरा था और मौके से बड़ा भाई राम सहाय फरार हो गया था।



घटना की सूचना मिलते ही जमानिया सीओ रतन सिंह तथा कोतवाल राम सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर हत्या की छानबीन शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मां के हत्यारोपी बेटे की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी। हालांकि देर रात तक उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका था। कलयुगी बेटे के इस कृत्य से देवैथा गांव के लोग शर्मसार हैं। घटना की हर तरफ चरचा हो रही है।




सीओ रतन सिंह ने बताया कि बतासी देवी की हत्या उसके बड़े पुत्र ने की है। पिता द्वारा तहरीर मिलने के बाद उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम को नामजद हत्यारोपी की धरपकड़ के लिए लगाया गया है। शीघ्र ही गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed