फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shoot teacher himself made man

शिक्षिका को गोली मार युवक ने खुद को उड़ाया

Sat, 28 Feb 2015 11:09 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 28 Feb 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Shoot teacher himself made man

 कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित बीआरसी के पास शनिवार की सुबह एक युवक ने पहले शिक्षिका को गोली मारी और फिर तमंचे से खुद अपनी कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। घायल शिक्षिका को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां हालत गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।। युवक का शव कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन



भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव निवासी यूनियन बैंक से सेवानिवृत्त कर्मी पतरू राम की पुत्री कुमारी पुष्पा (25) कासिमाबाद ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रेंगा में शिक्षिका हैं। उनकी तैनाती सात माह पूर्व ही हुई है। 7 जून को उसकी शादी होने वाली है। शनिवार को वह बीआरसी मुहम्मदाबाद में आयोजित मीटिंग में शामिल होने के लिए बस से मुहम्मदाबाद पहुंचीं। उसी बस से एक युवक भी उतरा।
विज्ञापन


दोनों साथ में ईदगाह रोड स्थित बीआरसी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान बीआरसी से कुछ पहले ईदगाह रोड पर सुबह करीब नौ बजे जाने क्या हुआ, युवक ने तमंचे से पुष्पा के पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ीं। इसके बाद कुछ दूर आगे बढ़ने पर युवक ने अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरसीकर्मियों ने घायल शिक्षिका को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने सर सुंदर लाल चिकित्सालय, वाराणसी रेफर कर दिया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया। उसकी जेब से मिले निर्वाचन कार्ड से उसकी पहचान आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के खलिहरा गांव निवासी बच्चे लाल के पुत्र पवन कुमार (22) के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना युवक के परिवार वालों को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed