फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police raids in the surrounding districts

आसपास के जिलों में पुलिस का छापा

Wed, 10 Dec 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 10 Dec 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
Police raids in the surrounding districts

बहरियाबाद थाना क्षेत्र के भंवरूपुर गांव के पास बीते सोमवार की देर दोपहर

विज्ञापन
गोली मारकर की गई भाजपा नेता अवधेश राजभर की हत्या के मामले में तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं।

अभी तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शूटरों की तलाश में पुलिस की छापेमारी गाजीपुर, जौनपुर और आजमगढ़ में बुधवार को भी जारी रही।


बीते सोमवार को बहरियाबाद थाना क्षेत्र के भंवरूपुर गांव के पास भाजपा नेता की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी ससुराल सादात के टडि़यांव मौधिया गांव जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक पर पत्नी मीना तथा डेढ़ वर्षीय पुत्र आरुष भी मौजूद था।

 ओवरटेक कर बाइक रुकवाने के बाद बदमाशों ने भाजपा नेता से बाइक की चाभी छीन ली थी। इस पर विरोध करते हुए भाजपा नेता बदमाशों से भिड़ गया था। लिहाजा बदमाशों ने उसके सीने और सिर में 9एमएम की गोली ठोंक दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस

मामले में मृतक के परिवारीजनों की ओर से दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। तब से ही पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की दो टीमें जौनपुर और आजमगढ़ में शूटरों के संभावित ठिकानों पर अभी भी दबिश दे रही हैं। कई

लोगों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है लेकिन अभी तक एक भी हत्यारोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि बहुत जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed