{"_id":"5728ec5c4f1c1b974a5cd53e","slug":"lascar-soldier-beaten-for-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लिए सिपाही ने खलासी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे के लिए सिपाही ने खलासी को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 03 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली के रौजा पिकेट के पास मंगलवार की भोर में ट्रक चालक की तरफ से पैसा न देने पर एक सिपाही ने खलासी की धुनाई कर दी। इससे गुस्साए चालक और खलासी ने मौके पर हंगामा खड़ा कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाल की शिकायत पर एसपी रामकिशोर ने सिपाही को निलंबित कर दिया।
शहर के रौजा पिकेट के पास भोर में भूसा लदे एक ट्रक को तैनात एक पुलिस कर्मी ने रोका। इसके बाद खलासी से पैसे की मांग करने लगा। खलासी ने पैसा देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए सिपाही ने पत्थर उठाकर खलासी को पीट दिया। जिससे खलासी का सिर फट गया। घटना के बाद सिपाही वहां से भाग निकला।
सिपाही की इस कार्रवाई से चालक व खलासी बवाल काटने लगे। इससे वहां पर वाहनों की कतार लग गई। कई अन्य वाहनों के चालक और खलासी वहां पहुंच गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रशांत श्रीवास्तव वहां पहुंचे और मामले की जानकारी कर उन्हें समझाया। श्री श्रीवास्तव ने तत्काल रजदेपुर चौकी के सिपाही रामकृपाल की इस करतूत की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। इस पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए तत्काल निलंबित कर दिया।