फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   jewller looted by 6 goons

सर्राफा दूकान से दिनदहाड़े लाखों की लूट

Tue, 14 Jun 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 14 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार में मंगलवार को दिनदाहड़े दो बाइक पर सवार आधा दर्जन हथियारबंद लुटेरों ने एक सर्राफा दूकान पर धावा बोलकर दूकान से 70 हजार रुपये नगदी सहित पांच लाख से अधिक के आभूषण लूट लिए। इस दौरान विरोध करने पर दूकान संचालक को तमंचे की मुठिया से मारकर घायल कर दिया और फायरिंग करते हुए फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। वारदात के बाद नाराज कारोबारी तथा ग्रामीणों ने खानपुर-जौनपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। दिनदहाड़े बाजार में लूट की घटना से के बाद पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल पुलिस कप्तान रामकिशोर, एसपी सिटी केसी गोस्वामी, सीओ सैदपुर महेश राम गौतम सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी के निर्देश पर जनपद की सीमा सील कर दी गई और वाहन चेकिंग शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। हालांकि समाचार लिखे जाने तक लुटेरों को कहीं अता-पता नहीं चल सका। पुलिस ने दूकान संचालक की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के भीमापार के पास अनौनी बाजार में नायकडीह के जुगनू सेठ की सर्राफा की दूकान है। रोज की तरह दूकान खुली हुई थी। दूकान में तीन लड़कियां आभूषणों की खरीददारी करने आई थी। इसी बीच दिन के करीब डेढ़ बजे दो बाइकों पर सवार छह लुटेरे अचानक दूकान पर पहुंचे। एक लुटेरा बाहर खड़ा था, जबकि उसके अन्य साथी दूकान के अंदर मुंह बांध कर घुस गए। अंदर जाते ही बदमाशों ने असलहे निकाल लिए और दूकान का सारा आभूषण देने को कहा। विरोध करने पर लुटेरों ने दूकान संचालक जुगनू सेठ को पिस्टल के मुठिया से मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद दूकान में मौजूद पांच लाख से अधिक के आभूषण एक बोरी में भर लिये साथ ही लॉकर से 70 हजार से अधिक रुपये निकालकर हवाई फायरिंग करते हुए अनौनी से मेहनाजपुर की तरफ फरार हो गए। उधर घटना के बाद कारोबारी तथा ग्रामीणों ने खानपुर-जौनपुर मार्ग पर चक्काजाम कर लुटेरों की गिरफ्तारी तथा लूटकांड का खुलासा करने की मांग करने लगे। पुलिस कप्तान रामकिशोर ने बताया कि लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है, बहुत जल्द लूटकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed