फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four robbers boarded with stolen bike handle

चोरी की बाइक संग चार लुटेरे हत्थे चढ़े

Tue, 22 Mar 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four robbers boarded with stolen bike handle
क्राइम
क्राइम ब्रांच और मरदह थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह नखतपुर-भैंसही पुल के पास चेकिंग के दौरान चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की दो बाइक, दो तमंचा, दो कारतूस, 62 सौ रुपया नगद के साथ 300 ग्राम लूट के जेवरात बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में इसका खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने बताया कि क्राइम ब्रांच के प्रभारी टीबी सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि चार लुटेरे बाइक से पिपरीडीह की तरफ किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन


मरदह थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्र के साथ नखतपुर-भैंसही पुल के पास पुलिस ने भोर में चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोका तो वह भागने लगे। पीछा कर दोनों बाइक सवारों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर युवकों के पास से दो बाइक, दो तमंचा, 62 सौ रुपया नगद, 300 ग्राम लूट के जेवरात, तीन मोबाइल बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि बरामद दोनों बाइक चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए लुटेरों की पहचान मरदह थाना क्षेत्र के सोनरा गांव सुनील पासी, मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी पप्पू यादव, उसी गांव के सिंटू गौड़ तथा दुल्लहपुर के लेदिहा गांव निवासी श्यामजीत के रूप में हुई। लुटेरों पर चोरी और लूट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस की इस कामयाबी पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed