फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fire-roasted two witnesses

दहशत इस कदर कि खिड़कियों पर नहीं दिखा कोई

Mon, 23 Feb 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 23 Feb 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Fire-roasted two witnesses
 थाना क्षेत्र के देवकली ब्लाक चट्टी पर सोमवार की देर शाम करीब सवा छह बजे दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दो गवाहों की हत्या कर दी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर किया गया है। यह वारदात सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के चकयार मुहम्मद पौटा गांव में ढाई बीघे के बगीचे पर कब्जे को लेकर दो पट्टीदारों में शुरू हुई गैंगवार से जुड़ी है। मारा गया देवलाश विपक्ष के शिक्षक हत्याकांड  का नामजद आरोपी भी था जो हाल ही में जेल से छूटा था। सोमवार को वह कोर्ट में अपने पक्ष के कमलदेव हत्याकांड के मामले में कमलेश यादव के साथ ही गवाही देने आया था। कोर्ट से घर जाते समय इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। घटनास्थल से 9 एमएम के 14 खोखे तथा 9 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन



सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के चकयार मुहम्मद पौटा गांव में ढाई बीघे बगीचे पर कब्जे को लेकर दो पट्टीदारों शिवनाथ यादव और रवींद्र यादव उर्फ नेपाली  के बीच वर्ष 2010 से गैंगवार चल रही है। इसमें सबसे पहले शिवनाथ यादव की हत्या हुई थी। वर्ष 2012 में रवींद्र यादव पक्ष के कमलदेव यादव की हत्या कर दी गई। कमलदेव हत्याकांड  में देवलाश यादव और कमलेश यादव सहित पांच गवाह नामित थे। सोमवार को इसी मामले में कोर्ट में गवाही थी। गवाही देने के बाद देवलाश यादव, कमलेश यादव सहित पांच गवाह बाइक से घर जा रहे थे।  शाम करीब सवा छह बजे सभी देवकली ब्लाक चट्टी पर पहुंचे, तभी दो बाइक पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


गोली लगने पर गवाह एवं जामवंत हत्याकांड का आरोपी देवलाश यादव (45)की मौके  पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा कमलेश गोली लगने पर पास की मिठाई की दूकान में घुस गया हमलावरों ने उसे वहां भी गोली मारी। जान बचाने के लिए वह दूकान से भागा पर कुछ दूर जा कर गिर पड़ा तो हमलावरों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया। इस बीच भाग रहा शैलेश यादव कंधे में गोली लगने पर गिर पड़ा। हमलावर उसे मरा समझ कर भाग निकले। सूचना पर नंदगंज पुलिस के बाद कई थानों की फोर्स पहुंच गई थी। घायल शैलेश यादव को सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव, एएसपी सिटी सुनील कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।  एसपी ने बताया कि हत्या के पीछे दो पट्टीदारों के बीच चल रही गैंगवार है। दोनों मृतक कमलदेव हत्याकांड में गवाही देकर घर जा रहे थे। देवलाश यादव शिक्षक जामवंत हत्याकांड में नामजद आरोपी था। वारदात में विपक्षियों का हाथ है, या भाड़े के शूटरों को इस्तेमाल हुआ है, इसकी जांच हो रही है।  सुरक्षा के लिहाज से चकयार मुहम्मद पौटा गांव में भी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed