फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fire on the bookkeeper, looted 41 thousand

मुनीम पर फायर, लूटे 41 हजार

Wed, 08 Jun 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 08 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Fire on the bookkeeper, looted 41 thousand
घायल मुनीम
शराब कारोबारी के मुनीम को मंगलवार की रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी और उसके पास से 41 हजार रुपये लूटकर चलते बने। घटना सरजू राय मेमोरियल डिग्री कॉलेज के पास की है। घायल मुनीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। लूट की घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की धरपकड़ शुरू कर दी, लेकिन उनका कहीं अता-पता नहीं चल सका।
विज्ञापन



करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पिहुली गांव निवासी सपा नेता तथा जिला पंचायत सदस्य रामसागर यादव की क्षेत्र के दुबिहां, पहराजपुर, दुबिहां मोड़, कामुपुर सहित अन्य जगहों पर देसी शराब की दूकान है।
विज्ञापन

वह शराब की इन दूकानों से प्रतिदिन वसूली करने का काम कुसहां निवासी मुनीम भृगुनाथ यादव (45) करते हैं। वह वसूली करने के बाद बाइक से घर वापस लौट रहे थे कि अचानक     बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक दिया। इसके बाद दाहिने पैर   में गोली मार दी। गोली लगते ही मुनीम लहूलुहान होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इसके बाद बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। गोली लगने के बाद आवाज सुनकर सददोपुर गांव के लोगों ने     मालिक रामसागर यादव को सूचना दी। पुलिस ने जिला अस्पताल       में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। सीओ   ने बताया कि लूटपाट करने वालों का सुराग लगा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है, बहुत जल्द हमलावर पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed