फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fifty thousand usurped cash and jewelery thief

पचास हजार नगदी और जेवर ले उड़े चोर

Mon, 02 Mar 2015 11:05 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 02 Mar 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Fifty thousand usurped cash and jewelery thief

दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव में रविवार की रात चोर एक मकान

विज्ञापन
से 50  हजार नकदी सहित हजारों के जेवर सहित कीमती कपड़े उठे ले गए। पीडि़त ने चोरी की सूचना पुलिस को दी।चुरामनपुर गांव निवासी रमेश यादव का परिवार रविवार की रात खाना खाने के बाद सोया था। देर रात उनके घर में चोर खंभे के सहारे मकान की छत पर चढ़ गए और नीचे उतकर कमरे में घुस गए।

 अंदर रखे बक्सा लेकर चोर घर के मुख्यद्वार से बाहर निकल गए। भोर में परिवार के लोग जगे तो देखा कि मुख्य दरवाजा खुला था। यह देख उनके होश उड़ गए। वे दौड़कर कमरे में गए तो देखा कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था, जबकि कमरा में रखे छह बक्से गायब था।


 चोरी की जानकारी होते ही वहां आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। परिजन और ग्रामीणों ने मकान के आसपास बक्से की खोजबीन की। इसी बीच घर के कुछ दूरी पर खेत में छह टूटा बक्सा मिला। चोरों ने बक्सों को तोड़कर उसमें रखा 50 हजार नकदी, 70 हजार के गहने और कीमती कपड़े निकाल लिए थे। पीडि़त ने तत्काल चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने पीडि़त से चोरी के संबंध में बातचीत करने के बाद छानबीन की। चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में भय है।

सेंध लगाकर बैंक में चोरी का प्रयास
खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के पास बीते रविवार की रात चोराें ने काशी गोमती ग्रामीण बैंक में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। इस मामले में बैंक के प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर दी है। खानपुर स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक को कर्मचारी शनिवार को बंद कर घर चले गए। रात को चोर बैंक के पीछे से सेंध लगाकर बैंक के अंदर घुस गए। लेकिन चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा।


सोमवार को जब कर्मचारी बैंक खोलकर अंदर गए तो देखा कि पीछे से सेंध लगाया गया है। लेकिन जब जांच की गई तो कोई समान गायब नहीं मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस संबंध में थानाध्यक्ष असलम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed