{"_id":"13b028e026a1fbd2a634c645da53f295","slug":"carbines-with-the-history-sheeter-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारबाइन के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारबाइन के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच और सुहवल पुलिस ने गुुरुवार को घेरेबंदी कर लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश/ हिस्ट्रीशीटर अमित राय को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से 9एमएम की 1 कारबाइन तथा लूट की बाइक भी बरामद किया है।
पुलिस लाइन सभागार कक्ष में गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया इनामी बदमाश अमित राय पुत्र राम प्रवेश राय करीमुद़्दीनपुर थाना क्षेत्र के जोगामुसाहिब गांव का रहने वाला है। वह करीमुद़्दीनपुर थाने का मजारिया हिस्ट्रीशीटर 47ए है। उसके खिलाफ करीमुद़्दीनपुर, नोनहरा तथा भांवरकोल थाने में लूट, कातिलाना हमले, गैंगस्टर सहित विभिन्न धाराओं में कुल दस मुकदमे दर्ज हैं।
लंबे समय से वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गुरुवार को क्राइम ब्रांच और सुहवल पुलिस को इनामी बदमाश के बारे में सटीक सूचना मिली। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और सुहवल पुलिस ने मेदिनीपुर तिराहे के पास घेरेबंदी कर इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर पुलिस को उसके कब्जे से 9एमएम की एक कारबाइन तथा लूट की एक बाइक बरामद हुई। इनामी बदमाश की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।