{"_id":"d6d7a2d2ec582cef1a5f66747531301d","slug":"bjp-leader-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 07 Dec 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के भंवरूपुर ग्राम सभा के हुसैनगंज तीसड़ के पास स्थित एक मजार के पास रविवार की अपराह्न करीब तीन बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने आजमगढ़ के पल्हनी ब्लाक मंडल के भाजयुमो उपाध्यक्ष अवधेश राजभर (26) की गोली मारकर हत्या कर दी।
भाजपा नेता अपनी पत्नी और डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ बाइक से सादात थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल जा रहा था। वारदात के बाद बदमाश मृतक की बाइक लूट कर भाग निकले। मौके से पुलिस ने 9 एमएम का एक खोखा, दो मैगजीन बरामद की है।
परिवारीजनों के आने तक ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। शाम करीब पांच बजे मृतक के चाचा के पहुंचने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के पीछे बाइक लूट के साथ ही पुरानी अदावत होने की बात सामने आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश भाड़े के शूटर हो सकते हैं। घटनास्थल पर एसपी डा. उमेशचंद्र श्रीवास्तव दलबल के साथ मामले की जांच में जुटे थे।
विज्ञापन
आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र स्थित सादी सराय गांव निवासी भाजपा नेता अवधेश राजभर की शादी वर्ष 2012 में गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र स्थित टडि़यांव गांव में हुई थी।
रविवार को भाजपा नेता अपनी पत्नी मीना तथा डेढ़ वर्षीय पुत्र आरुष के साथ बाइक से अपने ससुराल में मुंबई से आए साले और उसकी पत्नी से मिलने जा रहा था। अपराह्न करीब तीन बजे जब वह बहरियाबाद के भंवरूपुर ग्राम सभा स्थित हुसैनगंज स्थित एक मजार के पास पहुंचा, तभी पीछे से पल्सर बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया। बाइक चला रहा एक बदमाश हेलमेट पहने हुए था। गाड़ी रोकने के बाद बदमाशों ने भाजपा नेता से बाइक की चाभी छीन ली।
बाइक छीनने का विरोध करते हुए भाजपा नेता बदमाशों से भिड़ गया। गुत्थमगुत्था होने पर एक बदमाश ने भाजपा नेता के सीने तथा दूसरे ने सिर में गोली मार दी। गोली लगने पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी ने शोर मचाया तो बदमाश मृतक की बाइक लूट कर भाग निकले।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना बहरियाबाद पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 9 एमएम का एक खोखा, दो मैगजीन बरामद किया। जिसमें 9एमएम की कुल सात गोलियां थीं। पुलिस ने मृतक की पत्नी से घटना की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे मेें लेने का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मृतक के परिवारीजनों के आने तक पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। शाम करीब पांच बजे आजमगढ़ से मृतक का चाचा कोमल राजभर मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे मेें लेकर बहरियाबाद थाने आई। बताया गया है कि मृतक अपने तीन भाइयों और चार बहनों में सबसे बड़ा था।