{"_id":"5717cbae4f1c1ba7448b4afb","slug":"bihar-s-murder-arrested-in-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में बिहार का हत्यारोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में बिहार का हत्यारोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : giraphtaar Arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने बहादुरपुर पुलिया के पास मंगलवार की रात मुठभेड़ में हत्या का आरोपी बादशाह अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा तथा एक खोखा बरामद किया। गिरफ्तार बादशाह कुचिला, भभुआ बिहार का निवासी है। कोतवाली प्रभारी राम सिंह मंगलवार की रात हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिहार का एक बदमाश अवैध असलहे के साथ पैदल ही बहादुरपुर नहर की ओर जा रहा है।
पुलिस टीम नहर पुलिया के पास पहुंची तो दिलदारनगर की ओर से आ रहे युवक को देखा और शक होने पर उसे रुकने का इशारा किया। यह देख युवक ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। संयोग से पुलिस टीम में किसी को गोली नहीं लगी। फायर करने के बाद भाग रहे युवक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2014 में उसने अपने पट्टीदार की हत्या की थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था।