फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Athletes theft from home

एथलीट के घर से चोरी

Fri, 11 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 11 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Athletes theft from home
एथलीट के घर से चोरी
शहर कोतवाली के स्टेशन रोड स्थित राय कालोनी में बुधवार की रात चोर राष्ट्रीय स्तर के एथलीट के घर का ताला तोड़कर आलमारी में  रखा 20 हजार रुपये नकद, तीन लाख के जेवरात तथा हजारों की कीमती साड़ी उठा  ले गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस  संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



 स्टेशन  रोड स्थित राय कालोनी निवासी मारकंडेय राय असोम स्थित फैक्ट्री से  सेवानिवृत्त हैं और बुजुर्गों के लिए होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक  प्रतियोगिता में  प्रतिभाग कर चुके हैं। वह पांच जनवरी को परिवार के साथ हैदराबाद अपनी  पुत्री के घर गए थे। उनके मकान में रहने वाले किरायेदार दुर्गेश भी छुट्टी में  तीन दिन पहले अपने गांव चले गए थे। इसी बीच बीती रात चोरों ने पास-पड़ोस के आधा दर्जन  घरों के बाहर की कुंडी बंद कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद चोर मारकंडेय राय के मकान में चहारदीवारी फांदकर अंदर घुस गए। फाटक का ताला तोड़कर चोर मकान के भीतर कमरे में  घुस गए।कमरे में रखी आलमारी और बक्सा तोड़कर उसमें रखा 20 हजार रुपये  नकद, तीन लाख के जेवरात तथा हजारों रुपये की कीमती साड़ी उठा ले गए। सुबह  जब अगल-बगल के लोग घर से बाहर निकलना चाहे तो कुंडी बंद होने के कारण वह  नहीं निकल सके। इसके बाद किसी परिचित से संपर्क कर उन्होंने बंद कुंडी  खुलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पड़ोसियों ने देखा कि मारकंडेय राय के मकान का फाटक खुला है तो तत्काल  उन्हें फोन पर सूचना दी तो पता चला कि वह बाहर गए थे और ट्रेन से वापस लौट  रहे हैं।

देर शाम जब मारकंडेय मकान पर पहुंचे तो देखा कि फाटक खुला है सारा सामान बिखरा है। आलमारी और बक्से सामान गायब था।  उन्होंने तत्काल पुलिस को चोरी की सूचना दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed