फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Asked for money beaten shopkeeper

गुटखा का पैसा मांगने पर दूकानदार को पीटा

Thu, 08 Jan 2015 11:07 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 08 Jan 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Asked for money beaten shopkeeper

सिधागरघाट। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के पाली गांव में बुधवार की रात गुटखा

विज्ञापन
का पैसा मांगने पर युवकों ने दूकानदार की जमकर पिटाई करने के साथ ही तोड़फोड़ की। इस मामले में पीडि़त ने चार लोगों  के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।


पाली गांव निवासी अजीत कुमार गुप्ता की गांव में ही जनरल स्टोर की दूकान है। बुधवार की रात करीब 9 बजे शराब के नशे में धुत चार युवक दूकान पर पहुंचे और पाने खिलाने को कहा। इस पर दूकानदार ने कहा कि इस समय पान नहीं लग सकता। इस पर युवकोें ने उससे गुटखा मांगा। दूकानदार ने युवकों को गुटखा देकर पैसे मांगे।

इस पर युवक रौब दिखाते हुए अजीत से गाली-गलौज करने लगे। उसने गाली देने से मना किया तो युवक उससे भीड़ गए और उसे मारने-पीटने लगे। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद युवकों ने दूकान में जमकर उत्पात मचाया। काउंटर पर रखे सामानों को बाहर फेंकते तोड़-फोड़ किया।

शोर-शराबा सुन गांव के लोग मौके पर पहुंची और किसी युवकों को रोका। इस मामले में पीडि़त ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरजी यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed