फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Arrested three accused of the attack on bullion dealer

सराफा व्यापारी पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 19 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Arrested three accused of the attack on bullion dealer
लाकअप - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन चौकी से कुछ दूरी पर 19 मार्च को सराफा व्यापारी मुकेश को गोली मारकर जेवर से भरे बैग लूटने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया।   
विज्ञापन


बीते 19 मार्च की शाम करीब 6 बजे अपने ज्वेलरी की दूकान को बंद कर जेवरात से भरा बैग लेकर मुकेश अपने भाई रोहित के साथ बजरंग कालोनी स्थित आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बैग छीनने में असफल हुए बदमाशों ने गोली मारकर मुकेश को घायल कर दिया।
विज्ञापन


मुकेश को वाराणसी भर्ती कराया जहां वह स्वस्थ हुए। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन व्यापारियों को दिया था। सोमवार की रात एसओजी प्रभारी तेज बहादुर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों आरोपी कही किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। कोतवाली प्रभारी राम सिंह ने बताया कि चक्का बांध से बाइक पर सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में छोटे लाल निवासी साहपुर रोहतास, सुरेंद्र प्रसाद मारूती नगर भोजपुर बिहार, अजय कुमार पुनीत डेहुडियां रोहतास बिहार ने जमानिया निवासी धनजी सोनी की मुखबिरी पर घटना को अंजाम दिया। आरोपियों में छोटे लाल फरार चल रहा है जबकि अन्य गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनके कब्जे से बाइक भी बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक धनजी सोनी व सुरेन्द्र प्रसाद लूट की पांच और डकैती की एक घटना में जेल जा चुके हैं, वहीं फरार छोटे  लाल वांटेड अपराधी है जो कई मामलों में वांछित है। अजय कुमार एक डकैती व एक हत्या में वांछित है। अवैध हथियार रखने के जुर्म में पटना में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed