{"_id":"570aabb34f1c1b8671c810cd","slug":"army-personnel-including-two-deaths-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":" सेना के जवान समेत दो की मौत, एक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना के जवान समेत दो की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Mon, 11 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
वारदात
- फोटो : buerue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो थाना क्षेत्रों में रविवार को हुए सड़क हादसों में सेना के जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। जबकि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जंगीपुर थाना क्षेत्र के पहेतिया-सिरौली गांव निवासी धर्मेन्द्र राजभर (30) जालंधर में सेना में कार्यरत था। वह छुट्टी में घर आया हुआ था। मां की दवा लाने वह सुबह बाइक द्वारा गाजीपुर पैसा निकालने आ रहा था।
शहर कोतवाली के बुजुर्गा पुलिया पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो कर पुलिया से जा टकराई। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बिरनो संवाददाता के अनुसार, दुल्लहपुर थाना के लेदिहा गांव निवासी रामविजय यादव (29) बाइक से गाजीपुर किसी काम से आ रहा था। ढेबुहा चट्टी पर सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इसमें रामविजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
दूसरी बाइक पर सवार बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव निवासी प्रत्यूष सिंह (30) घायल हो गया। लोगों ने दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने रामविजय को मृत घोषित कर दिया।
जबकि प्रत्यूष को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।