{"_id":"5cba0cd2bdec2213f32f9577","slug":"91555696850-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में दरोगा सहित चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मारपीट में दरोगा सहित चार घायल
विज्ञापन
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पातेपुर गांव में शुक्रवार को साफ-सफाई करने को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर लाठी-डंडे चले। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक दारोगा समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर में भर्ती कराया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दे दी गई है।
इलाके के पातेपुर गांव में उदय नारायण यादव के भाई मुन्ना यादव की लड़की की शादी थी। इसे लेकर परिवार के लोग घर के बाहर रास्ते की साफ -सफाई करा रहे थे। तभी उनके पड़ोसी ब्रह्मानंद यादव वहां पहुंचे और सफाई करने से मना करने लगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तू -तू- मैं -मैं होने लगी। देखते ही देखते लाठी-डंडे और ईंट -पत्थर चलने लगे। इस दौरान वहां अफरा- तफरी मच गई। मारपीट में बीच-बचाव करते वक्त दारोगा उदय नारायण जो मिर्जापुर में तैनात हैं भी चुटहिल हो गए। हमले में सर्वानंद यादव तथा उनके घर की तीन महिलाएं भी घायल हो गईं। इस मारपीट में जिस लड़की की बारात आनी थी वह भी चोटिल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच कर सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया। इस मामले में क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।