{"_id":"5c9e4e57bdec22147163b633","slug":"91553878615-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप पलटने के एक व्यक्ति की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंडा। थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा के पास शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार जा रही पिकअप बिजली के खंभे से टकराकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। दुर्घटना में पिकअप पर सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चालक सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए करंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद कोतवाली के युसूफपुर निवासी जनार्दन सिंह यादव (50) किराया का पिकअप लेकर बिहार के हाता गांव गया था। वहां शादी का कुछ सामान पिकअप पर लादकर वापस घर आ रहा था। चोचकपुर पीपा पुल से होता हुआ वह गाजीपुर आ रहा था। ब्राम्हणपुरा के पास पिकअप की गति तेज होने के कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। इसके बाद पिकअप खाई में पलट गई। पिकअप पलटते ही आस- पास के लोग वहां दौड़कर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पिकअप में फंसे तीन लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। इस हादसे में जनार्दन सिंह यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। घायलों में नोनहरा निवासी चालक अब्दुल गफ्फार तथा पतरु राईनी को उपचार के लिए करंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।