फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   टुल्लू पंप और सबमर्सिबल चुरा ले गए चोर

टुल्लू पंप और सबमर्सिबल चुरा ले गए चोर

Sun, 26 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
टुल्लू पंप और सबमर्सिबल चुरा ले गए चोर
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के देवा गांव में स्थित एक हार्डवेयर की दुकान को शनिवार की रात चोरों ने खंगाल डाला। इस दौरान आठ टुल्लू पंप, छह सबमर्सिबल, इनवर्टर, बैट्री, स्टेबलाइजर आदि सामान उठा ले गए। पांच सबमर्सिबल और दो मोटर बाजरा के खेत में मिला। पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाना में दी।
विज्ञापन

दुल्लहपुर निवासी पप्पू शर्मा की गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर हार्डवेयर और टाइल्स की दुकान है। रोज की तरह शनिवार की देर शाम भी वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोर दुकान के पिछले हिस्से से बांस की सीढ़ी लगा कर छत पर चले गए। दरवाजा के पास सेंध लगा कर अंदर घुस गए। इसके बाद अंदर रखा सामान लेकर चंपत हो गए। रविवार की सुबह जब पप्पू ने दुकान खोली तो देखा कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। सामानों की जांच-पड़ताल किया तो पता चला कि आठ टुल्लू पंप, छह सबमर्सिबल, इंवर्टर, बैट्री, स्टेबलाइजर आदि सामान गायब थे। इसी बीच किसी ने सूचना दिया कि दुकान से कुछ दूरी पर बाजरा के खेत में पांच सबमर्सिबल और दो मोटर पड़े हैं। जानकारी होते ही पप्पू वहां पहुंचा और मोटर लेकर आया। पीड़ित ने थाना पहुंच कर चोरी की तहरीर दी। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर चोरी गए सामानों को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed