{"_id":"5b2694204f1c1bed778b46ee","slug":"91529254944-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाएं: 17 दिन में 10 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटनाएं: 17 दिन में 10 की मौत
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन दुर्घटनाओं में किसी सुहागन का सुहाग छिन जा रहा है तो किसी बाप के बुढ़ापे की लाठी कहा जाने वाला बेटा। 17 दिनों में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इन दुर्घटनाओं में मौत का शिकार होने वाले अधिकांश लोग ऐसे थे, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।
पहली जून की रात मरदह थाना क्षेत्र के कंसहरी गांव के पास ट्रक की टक्कर से मऊ जिले के हलधरपुर निवासी मनोज राजभर (18) और दो जून की सुबह सदर कोतवाली के कैथवलिया के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आवास विकास विभाग के कर्मचारी कासिमाबाद थाना क्षेत्र के खजुहां निवासी इंद्रासन सिंह (60) की मौत हो गई थी। चार जून को कासिमाबाद थाना गेट के सामने कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने पर गिरने से उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के नसीरपुर भीक्खम गांव निवासी अशोक कुमार (30), सात जून को बड़ेसर थाना के अमहट गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से यहीं के निवासी अरशद जमाल (15) एवं पांच जून को खानपुर थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार में तेज रफ्तार सफारी का स्टेयरिंग फेल होने से जौनपुर के जफराबाद निवासी रामबिहारी चौहान की पुत्री बिट्टू (7) की मौत हो गई थी। वह अपने नानी के घर आई थी। सड़क दुर्घटनाओं में मौत होने का दौर यहीं नहीं थमा। नौ जून को भांवरकोल थाना क्षेत्र के मिर्जाबाद नहर के पास दिन में 12 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता रामसेवक राम (45) की मौत हो गई थी जबकि पुत्र दीपक (25) और पुत्री सोनम (20) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी दिन कासिमाबाद थाना क्षेत्र के आईटीआई के पास बाइकों की टक्कर में बहराइच गांव निवासी राजेश राजभर (28) की मौत हो गई थी। 10 जून की दोपहर सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के बासूपुर गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार शादियाबाद थाना के तारडीह निवासी अनिरुद्ध बिंद (27), 13 जून की शाम सैदपुर थाना क्षेत्र के जौहरगंज पंप कैनाल के पास ब्रेकर पर बाइक से नीचे गिरने पर सादात के वार्ड नंबर छह निवासी पूर्व चेयरमैन मोतीलाल जायसवाल की पत्नी विद्या देवी (62) और 16 जून की शाम ईंद के मौके पर नानी के घर आए करंडा क्षेत्र के जेवल गांव में स्कार्पियो की टक्कर से आयान (5) को अपनी जान गंवानी पड़ी। सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले अधिकांश लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था।