{"_id":"59f21d2e4f1c1bce538b95ed","slug":"91509039406-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे से गिरकर लाइनमैन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली के खंभे से गिरकर लाइनमैन की मौत
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंडा/देवकली। करंडा थाना क्षेत्र के बासुचक गांव में गुरुवार को बिजली के खंभे से गिरकर एक लाइनमैन की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। परिजन पहाड़पुर स्थित उपकेंद्र पर शव रखकर मुआवजा की मांग करने लगे। जानकारी पाकर विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बासुचक गांव निवासी शकूर अहमद उर्फ डब्बू (40) दैनिक वेतन पर लाइनमैन का काम करता था। वह शाम में गांव के बाहर खराब पड़े विद्युत तार को ठीक करने का काम पोल पर चढ़कर कर रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर पोल से नीचे गिर गया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन परिजन कोई कार्रवाई न करने की बात कहकर शव लेकर घर चले गए। बाद में परिजन पहाड़पुर स्थित उपकेंद्र पर शव रखकर मुआवजा की मांग करने लगे। जानकारी पाकर सैदपुर के एसडीओ रत्नेश जायसवाल आदि विभागीय अधिकारी पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी नगर ह्रदयानंद सिंह ने बताया कि परिजनों को समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पवन