फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मारपीट कर 12 हजार तथा मोबाइल छीना

मारपीट कर 12 हजार तथा मोबाइल छीना

Mon, 28 Jan 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
मारपीट कर 12 हजार तथा मोबाइल छीना
मारपीट कर 12 हजार तथा मोबाइल छीना
विज्ञापन

बिरनो। क्षेत्र के नसरतपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर दो बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने सहज जनसेवा केंद्र संचालक विनय कुमार गुप्ता को मारपीट कर 12 हजार रुपये और मोबाइल फ़ोन छीन लिया। शोरगुल सुनकर जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचते तब तक बदमाश फरार हो गए। बाद में लूट की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। सियारामपुर के विनय कुमार मरदह में सहज जनसेवा केंद्र चलाते हैं। वह रोज गांव से आते-जाते हैं। सोमवार को वह नसरतपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए बाइक पर तीन सवार बदमाशों ने उन्हेें रोक लिया तथा उस पर टूट पड़े। मारने पीटने के बाद उसका 12 हजार नगद और मोबाइल फोन छीन लिया तथा फरार हो गए। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed