{"_id":"5bccbc7fbdec2269424c0149","slug":"81540144255-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेरेबंदी कर पुलिस ने दबोचा बदमाशों को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घेरेबंदी कर पुलिस ने दबोचा बदमाशों को
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के देवकली ब्लॉक तिराहे पर रविवार की सुबह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घेरेबंदी कर बाइक सवार दो बदमाशों को पकड़ा। उनके पास एक चोरी की बाइक, दो तमंचा और चार कारतूस बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को जेल भेज दिया।
थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश बाइक से किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं। यह जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आ गई। थाना पुलिस ने क्राइम ब्रांच टीम के साथ देवकली तिराहे के पास सुबह छह बजे वाहन चेकिंग शुरूकर दी। इसी दौरान दो युवक बाइक से आते दिखाई दिए। पास आने पर जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, वे भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेरेबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास दो तमंचा, चार कारतूस बरामद किया। पुलिस बाइक के साथ बदमाशों को थाना ले आई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाश सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के हिरानंदपुर गांव निवासी अंकुर यादव और खानपुर थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी कुंदन पांडेय हैं। यह दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। किसी की हत्या करने के लिए जा रहे थे। इनके पास से मिली बाइक चोरी की है। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।