{"_id":"5bcb682ebdec2269351dbaeb","slug":"81540057134-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश धराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश धराए
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली के स्थानीय रेलवे स्टेशन के दक्षिणी केबिन के पास शुक्रवार की देर शाम क्रॉसिंग पर खड़ी कार चालक का मोबाइल छीनकर भाग रहे दो लुटेरों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कोतवाली ले आई।
जबरापार गांव निवासी रोहित यादव अपनी पत्नी एवं परिवार के साथ कार से रिश्तेदारी में मुड़ियारी जा रहे थे। दक्षिणी रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे गेट बंद होने के कारण कार खड़ी कर मोबाइल से बात कर रहे थे। इसी बीच दो युवक वहां पहुंचकर जबरदस्ती उनकी मोबाइल छीनकर भागने लगे। मोबाइल छीनते ही रोहित यादव शोर मचाते हुए युवकों का पीछा करने लगे, यह देख आस पास के लोग भी युवकों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने दोनों लुटेरों को धर दबोचा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी जयशंकर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंचे और दोनों लुटेरों को पकड़ कर थाने ले आए। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा मिला। पुलिस को पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मदरा गांव निवासी गोविंद कश्यप पुत्र सीताराम एवं कौला गांव निवासी रानू चौबे बताया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे शातिर किस्म के हैं।